Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

9 जून को पटना में होगी JDU कार्यकारिणी की बैठक

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नौ जून को पटना में होगी। केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार में जदयू द्वारा एक मंत्री पद के ‘‘सांकेतिक प्रतिनिधित्व” की पेशकश ठुकराने के बाद यह बैठक होने वाली है। जदयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक इसलिए हो रही है कि चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक सांगठनिक चुनावों एवं अन्य प्रक्रियाओं को अक्टूबर तक पूरा करना है। उन्होंने कहा कि इसे ज्यादा राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा नीत राजग का हिस्सा है और रहेगी।
गौरतलब है कि मोदी सरकार के कैबिनेट में सहयोगी दल से एक-एक मंत्री बनाए जाने के प्रस्ताव को नीतीश कुमार ने नामंजूर कर दिया था। इसके बाद नीतीश कुमार ने 2 जून को 8 नए मंत्रियों को शपथ दिलाते हुए अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। इन आठ मंत्रियों में भाजपा का कोई भी मंत्री शामिल नहीं था। हालांकि नीतीश कुमार ने अपने सहयोगी दल के साथ किसी भी तरह के मतभेद से इंकार किया है। वहीं भाजपा नेता व राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी ट्वीट कर कहा था कि नीतीश कुमार ने भाजपा को मंत्रिमंडल में शामिल होने का ऑफर दिया है। भाजपा इस पर बाद में फैसला लेगी।

Related posts

BJP-Congress join hands in recently concluded zone elections of NDMC: AAP

aapnugujarat

મમતા ઝાંસીની રાણી નહી, કિમ જોંગ ઉન છેઃ ગિરિરાજ સિંહ

aapnugujarat

केजरीवाल देते हैं भ्रष्टाचार को संरक्षण : राजीव बब्बर

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1