Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

बिहार कैबिनेट का फैसला- 28 जून से 26 जुलाई तक चलेगा विधानमंडल का मॉनसून सत्र

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। कई महत्वपूर्ण फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लगी। वहीं कैबिनेट की बैठक में बिहाहर विधानमंडल के मॉनसून सत्र की तारीखों का ऐलान किया गया। कैबिनेट की बैठक में चुनाव के दौरान मारे गए निर्वाचन कर्मियों को मुआवजा देने का निर्णय किया गया। बिहार कैबिनेट ने प्रत्‍येक मृतक कर्मचारी के पर‍िजन को 30 लाख रुपए का मुआवजा देने के प्रस्‍ताव पर मुहर लगाई। दुर्घटना में अपंगता के लिए 7 लाख रुपए और हिंसक घटना में अपंगता के लिए 15 लाख रुपए का मुआवजा देने के प्रस्‍ताव को हरी झंडी दे दी गई।
बैठक में मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना के लिए 384 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। साथ ही नमामि गंगे के लिए 2.4 करोड़ और माध्यमिक शिक्षक वेतन भुगतान के लिए 33 करोड़ को स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र 28 जून से 26 जुलाई तक चलाने का फैसला भी बैठक में किया गया। इस सत्र में कुल 23 बैठकें होंगी और इस दौरान बजट 2019-20 को पारित कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। कैबिनेट ने श्रम संसाधन विभाग के श्रम कल्याण पदाधिकारी के 13 पद खत्म करने का भी निर्णय लिया है।

Related posts

नौसेना को मिला सबसे घातक युद्धपोत आईएनएस किलटन

aapnugujarat

दिल्ली बनाम केंद्र : राज्यसभा में आवाज बुलंद करेगी आप

aapnugujarat

ટીમ ઈન્ડિયાની બર્મિંગહામ ટેસ્ટમાં હાર

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1