Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री जगन ने रात को पुलिस महानिदेशक ठाकुर को पद से हटाया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने रात को राज्य के पुलिस महानिदेशक आर.पी.ठाकुर को पद से हटा दिया। भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के डीजी ए.बी.वेंकटेश्वर राव (1989 बैच) को भी पद से हटा दिया गया है और उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। 
जगनमोहन ऐसा करेंगे इसकी उम्‍मीद पहले से ही जताई जा रही थी। ठाकुर और राव दोनों कुछ समय से वाईएसआर कांग्रेस की ‘हिट लिस्ट’ में थे क्योंकि दोनों को पूर्ववर्ती तेलुगू देशम पार्टी सरकार का करीबी समझा जाता है। वाईएसआरसी जब विपक्ष में थी तब उसने दोनों विवादित आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग एवं अन्य अधिकारियों के समक्ष कई शिकायतें दर्ज कराई थीं।

Related posts

आयुष्मान भारत को लेकर छिड़ा वॉर..हर्षवर्धन ने केजरीवाल के दावे किए ख़ारिज

aapnugujarat

શેરબજારમાં મંદી : સેંસેક્સમાં ૨૨૭ પોઇન્ટનો કડાકો

aapnugujarat

कांग्रेस को दोहरी राहत केरल तथा गुरदासपुर में बड़ी जीत

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1