Aapnu Gujarat
રમતગમત

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल हुआ महिला टी20 क्रिकेट : ICC

महिला क्रिकेट को 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल कर लिया गया है। मंगलवार को आईसीसी ने इस बात की पुष्टि करते हुए ये बताया कि 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला टी20 क्रिकेट को शामिल कर लिया गया है, जिसका आयोजन बर्मिंघम में 27 जुलाई से 2022 से 7 अगस्त 2022 तक किया जाएगा। 
कॉमनवेल्थ गेम्स में दुनियाभर की आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें भारत भी शामिल है। भारत के अलावा इसमें न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं। भारत को एक तरफ तो इस मंच पर कामयाबी मिली है तो वहीं दूसरी तरफ फेडरेशन ने शूटिंग को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने से इनकार कर दिया है। 
भारत के बहिष्कार की धमकी के बावजूद फेडरेशन की प्रमुख लुइस मार्टिन ने एक बार फिर से साफ किया कि 2022 में निशानेबाजी राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा नहीं होगी। मार्टिन ने कहा कि 1974 के बाद फिर से निशानेबाजी को बाहर करने का फैसला लॉजिस्टिक्स की दिक्कतों को देखते हुए किया गया है।

Related posts

કોરોનાની મહામારીને કારણે લાંબા સમય બાદ નેટ પ્રેક્ટિસ કરતા નજરે પડ્યા પંત અને રૈના

editor

ધોનીને ટીમમાં સામેલ કરવા સૌરવને ૧૦ દિવસ સુધી મનાવ્યા હતા : મોરે

editor

थाईलैंड ओपन : भारत के 5 मुक्केबाजों ने फाइनल में पुहंचकर पक्के किए पदक

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1