Aapnu Gujarat
ગુજરાત

अरावली में 50 कांग्रेस कार्यकर्ता AIMIM से जुड़े

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। ओवैसी की घोषणा के बाद कांग्रेस में सुगबुगाहट तेज हो गई है। मिल रही जानकारी के अनुसार अरावली में कांग्रेस पार्षद सहित 50 कार्यकर्ता AIMIM में शामिल हो गए हैं।गौरतलब है कि गुजरात में 28 फरवरी को नगर पालिका-तालुका पंचायत और जिला पंचायत का चुनाव आयोजित होने वाले हैं।अरवली के मोडासा में AIMIM भी चुनावी मैदान में उतर गई है। ओवैसी की पार्टी ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब हुई है। 5 निर्दलीय नगरसेवकों सहित 50 कांग्रेसी कार्यकर्ता ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन में शामिल हो गए हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के और कार्यकर्ता भी जल्द ही पार्टी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।
साबिर काबलीवाला को AIMIM ने गुजरात का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वह कांग्रेस के पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। मोडासा नगरपालिका की चुनावी लड़ाई दिलचस्प हो गई है। क्योंकि एआईएमआईएम ने स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बीजेपी-कांग्रेस के अलावा AIMIM भी मैदान में उतर गई है। जिससे मोडासा के मुस्लिम वोटरों को लंबे अरसे के बाद राजनीतिक विकल्प मिला है।
भाजपा को 5 निर्दलीय नगरसेवकों की मदद से सत्ता मिली थी। लेकिन अब 5 निर्दलीय नगरसेवक AIMIM में शामिल हो गए हैं। मोडासा में पिछले 25 वर्षों से नगरपालिका में भाजपा का शासन है।इस बार के नगर निकाय चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी मैदान में है। मोडासा नगरपालिका के 9 वार्डों के 36 सीटों के चुनाव में, अनुसूचित जाति की महिला को 1 सीट, आदिवासी महिला को 1 सीट, पिछड़े वर्ग की महिला को 2 सीटें और सामान्य महिला के लिए 14 सीटें के साथ 18 सीट महिलाओं के लिए आवंटित की गईं है।

Related posts

વિરમગામના બજાણીયાપરા વિસ્તારમાં બે મકાન ઘરાશયી, કોઈ જાનહાનિ નહીં

aapnugujarat

અમદાવાદ મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન : પ્રોપર્ટી ટેક્સના બાકીદાર સામે સિલિંગ ઝુંબેશને લઇ દુવિધા

aapnugujarat

भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा संगठन बनाने हेतु अहमदाबाद में मिटिंग का आयोजन

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1