Aapnu Gujarat
રમતગમત

टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेजी से 1000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने मयंक

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेजी से 1000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम एडिलेड ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के बीच हुए डे-नाइट टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को हासिल किया। यह मयंक की टेस्ट में 19वीं पारी है।
मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका मार उन्होंने टेस्ट में अपने 1000 रन पूरे किए। मयंक का यह 12वां टेस्ट है। उनसे आगे विनोद कांबली और चेतेश्वर पुजारा हैं। कांबली ने 14 पारियों में ही एक हजार रन पूरे कर लिए थे। पुजारा ने 18 पारियों में 1000 रन बनाए थे। पहली पारी में मयंक ने 17 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में नौ रन बनाए। वह इस पारी में टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे।

Related posts

ડર્બન ટેસ્ટ મેચમાં આફ્રિકા પર ઓસ્ટ્રેલિયાની ૧૧૮ રને જીત

aapnugujarat

एक दशक में 20 हजार रन बनाने पहले बल्लेबाज बने कोहली

aapnugujarat

વર્લ્ડકપ ક્રિકેટ મહાસંગ્રામની આજથી શરૂઆત

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1