Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

हरियाणा : कृषि कानून के विरोध में किसानों ने बंद करवाए टोल प्लाजा

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने शनिवार को हाईवे और टोल जाम करने की घोषणा की थी। शनिवार सुबह किसानों ने हरियाणा के अंबाला में शंभू टोल प्लाजा को बंद करवाया। टोल कर्मियों ने कहा, कल रात 12 बजे से टोल फ्री हो गया है। कुछ किसान आए थे और यह किसान आंदोलन के लिए किया गया है। हमें अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है कि यह कब तक जारी रहेगा वाहन चालकों को टोल नहीं देने दिया गया। जींद में खटकड़ और बद्दोवाल टोल भी फ्री करवाए गए। मुरथल टोल से भी वाहनों को बिना टोल दिए निकाला गया। घरौंडा टोल पर भी किसानों ने धरना देकर टोल फ्री करवा दिया।
सोनीपत में किसान यूनियन नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने एक बयान जारी कर कहा, हमने सिर्फ सिम पोर्ट करने को कहा है। मॉल और टावर पर धरने लगाने या तोड़फोड़ करने के लिए नहीं बोला। चढूनी ने कहा, टोल फ्री करते समय कोई भी सड़क जाम नही करेगा। मॉल पर कोई हंगामा नहीं करना है। ऐसा करने से शरारती तत्व आ जाएंगे और किसानों का आंदोलन खराब हो जाएगा।
हालांकि केएमपी और केजीपी को टोल फ्री नहीं किया गया है। इन दोनों टोल पर भारी पुलिस बल मौजूद है। उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। रेवाड़ी रोहतक हाईवे स्थित रेवाड़ी के गंगयचा टोल प्लाजा को भी फ्री नहीं किया गया है। मौके पर सीआरपीएफ और आरएफ तैनात हैं।
किसानों के आंदोलन के कारण कुंडली-पलवल-मानेसर एक्सप्रेस हाईवे पर लंबा जाम लगा है। रूट डायवर्ट किए गए हैं। किसानों की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट पर है। वहीं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए प्रशासन निगरानी कर रहा है। केएमपी पर जाम को खुलवाने के लिए पुलिस और प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Related posts

ક્લાઈમેટ ચેન્જ કોન્ફરન્સ માટે બાઈડેને ઈમરાન ખાનને આમંત્રણ ના આપ્યુ

editor

जम्मू-कश्मीर में ज्यादातर लैंडलाइन फोन बहाल : गवर्नर सत्यपाल मलिक

aapnugujarat

कांग्रेस को यूपी में महागठबंधन से बाहर रखना अदूरदर्शी कदम

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1