Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

पत्रकार अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को एक इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। रिपब्लिक न्यूज चैनल ने दावा किया है कि अर्नब को उस मामले में गिरफ्तार किया है, जो पहले ही बंद किया जा चुका है। पुलिस महानिरीक्षक (कोंकण रेंज) संजय मोहिते ने पुष्टि की, अर्नब गोस्वामी को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, उन्होंने अधिक विवरणों देने से इनकार कर दिया। अर्नब को अलीबाग ले जाया जा रहा है और आज बाद में स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
मुंबई पुलिस ने आधिकारिक तौर पर नहीं बताया, अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी किस मामले में हुई है। बताया जा रहा है, डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की कथित आत्महत्या के मामले में उकसाने के आरोप में आईपीसी की धारा 306 के तहत अर्नब को गिरफ्तार किया गया है। मई 2018 में आत्महत्या से पहले लिखे एक खत में अन्वय नाइक ने आरोप लगाया था कि अर्नब गोस्वामी ने रिपब्लिक नेटवर्क के स्टूडियो का इंटीरियर डिजाइन कराने के बाद भुगतान नहीं किया था।
अर्नब गोस्वामी ने आरोप लगाया, मुंबई पुलिस ने सुबह घर में घुसकर उनके साथ हाथापाई की है। रिपब्लिक टीवी चैनल ने वीडियो क्लिप शेयर किए हैं, जिनमें पुलिस गोस्वामी के घर के अंदर घुसती दिख रही है और झड़प भी हो रही है।
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की निंदा की है और महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कहा, ”हम महाराष्ट्र में प्रेस की आजादी पर हमले की निंदा करते हैं। यह प्रेस के साथ बर्ताव का तरीका नहीं है। यह हमें आपातकाल के उन दिनों की याद दिलाता है जब प्रेस के साथ इस तरह से व्यवहार किया गया था”।

Related posts

જાન્યુઆરી માસમાં પાકિસ્તાને ૧૩૪ વખત કર્યો ગોળીબાર : રિપોર્ટ

aapnugujarat

સંસદનું શિયાળુ સત્ર ૧૧ ડિસેમ્બરથી,રામ મંદિર પર કાયદો લાવશે મોદી સરકાર?

aapnugujarat

बजट के बाद आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में आई गिरावट

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1