Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

चिराग का नीतीश पर तंज : महिषासुर सरकार ने मां दुर्गा के भक्तों पर चलवाई लाठीचार्ज और गोलियां

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के भागलपुर और नवगछिया में जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज और फायरिंग को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह महिषासुरी सरकार है, जो मां दुर्गा के भक्तों पर गोलियां चलवाती है। माता के भक्त ये भूलेंगे नहीं, 10 नवंबर को परिणाम सामने होगा। वहीं, उन्होंने कहा, बिहार में हमारी सरकार बनी तो अयोध्या में राम मंदिर की तर्ज पर मिथिला में सीता मां का भी मंदिर बनवाएंगे। भागलपुर, नाथनगर और गोपालपुर विधानसभा से अपने पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए वे पहुंचे थे, जहां से खगड़िया और बेगूसराय के लिए निकले।
चिराग पासवान ने कहा, पहले चरण के चुनाव का जो फीडबैक मिल रहा है, उससे लग रहा है कि एकतरफा जीत के साथ हमारी सरकार बननी तय है। बिहार और बिहारियों को फर्स्ट बनाने का संकल्प हम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से झूठ कहा, यहां उन्होंने खूब विकास किया है। लोगों से संवाद करते हुए अपने अंदाज में उन्होंने पूछा कि क्या दिल्ली से कोई पढ़ने बिहार आता है क्या, मुंबई से रोजगार के लिए लोग यहां आते हैं क्या? नहीं न? हम ऐसा बिहार बनाएंगे कि बाहर से लोग यहां आएंगे, यहां के लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।

Related posts

Victim challenges Swami Chinmayanand’s bail in SC, Next hearing on Feb 24

aapnugujarat

રાહુલ ગાંધીએ એક ચર્ચામાં ભાગ લેતાં કહ્યું કે, રાફેલમાં ભ્રષ્ટાચારના તાર મોદીનાં બારણાં સુધી પહોંચે છે

aapnugujarat

કલમ ૩૭૦ અને ૩૫-એ સાથે છેડછાડ કરીને ભાજપ યુદ્ધ ઈચ્છે છે : ચિદમ્બરમ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1