Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक पार्टी में हुई गोलीबारी में 1 शख्स की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी एक आउटडोर पार्टी के दौरान हुई।
मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग के प्रमुख पीटर न्यूजहैम ने कहा कि गोलीबारी तब हुई जब कुछ लोग आउटडोर पार्टी के दौरान म्यूजिक बजाकर खाना खा रहे थे। इस घटना में 17 साल के एक लड़के की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान कई हथियारों से गोलीबारी की गई। घटना के संबंध में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीटर न्यूजहैम ने कहा कि कोविड-19 के दौरान हम इस प्रकार की पार्टी को बर्दाश्त नहीं कर सकते। ये बहुत खतरनाक है। कोई भी अनुमान नहीं लगा सकता कि इस तरह की शूटिंग एक पार्टी में होगी।
वॉशिंगटन डीसी के मेयर ने कहा कि कोलंबिया जिले की सड़क पर शराब पीना गैरकानूनी है। एक जगह 50 से ज्यादा लोगों का जुटना भी गैरकानूनी है। ये सभी चीजें ठीक नहीं हैं। जब हम कहते हैं कि हम बड़े ईवेंट नहीं कर सकते तो इसका मकसद होता है कि लोगों को सुरक्षित रखना है।

Related posts

‘चीनी वायरस’ को मिटा देंगे : ट्रंप

editor

पाक पीएम ने फेसबुक से इस्लामोफोबिया से जुड़ी सामग्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

editor

નુકસાનમાંથી બહાર નિકળવા પાક.ને એક લાખ કરોડની જરૂર

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1