Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

ऑक्सफोर्ड बाद चीन की वैक्सीन ट्रायल में सफल

दुनिया के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वैक्सीन को मिली सफलता के बाद एक और अच्छी खबर आ रही है। ऑक्सफोर्ड की कोविड-19 वैक्सीन के बाद चीन की कोरोना वायरस वैक्सीन भी सफलता की ओर बढ़ रही है। चीन की कोरोना वैक्सीन ने भी ह्यूमन ट्रायल के दूसरे स्टेज में सफलता हासिल कर ली है। वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने दावा किया है कि ये वैक्सीन इंसानों के लिए सुरक्षित है। साथ ही शरीर के इम्यून सिस्टम को और मजबूत कर रही है।
चीन की वैक्सीन Ad5 का ट्रायल वुहान शहर में किया गया। इस वैक्सीन का असर सभी उम्र के समूहों पर जांचा गया। जांच में पता चला कि यह हर उम्र के कोरोना मरीजों के लिए लाभकारी है। बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की प्रोफेसर वेई चेन ने बताया कि कोरोना का सबसे ज्यादा ख़तरा बुजुर्ग लोगों को है। लेकिन हमारी इस वैक्सीन ने दूसरे फेज में बेहतरीन नतीजे दिए हैं। इसकी वजह से कई बुजुर्ग कोरोना मरीज ठीक हो गए। इन सभी लोगों के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा हुआ है।
वहीं चाइना की एक मीडिया खबर के मुताबिक पहले फेज की तुलना में चीन की वैक्सीन को दूसरे फेज में ज्यादा लोगों पर ट्रायल किया गया। फेज-1 में 108 स्वस्थ्य लोगों पर ट्रायल किया गया था। जबकि दूसरे फेज में इस वैक्सीन का 508 लोगों पर ट्रायल किया गया है। चीन के जियांशु प्रोविंशियल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के प्रोफेसर फेंगकाई झू ने बताया कि हमने इन 508 लोगों में 18 से लेकर 55 साल से ज्यादा तक की उम्र के लोगों को शामिल किया था। यह फेज-1 के ट्रायल से पांच गुना ज्यादा बड़ा फेज था।

Related posts

Sri Lankan’s Prez’s decission to execute drug convicts opposed by PM

aapnugujarat

પાક. વિદેશ મંત્રીએ સ્વીકાર્યું, જમ્મુ કાશ્મીરમાં કલમ ૩૭૦ નાબૂદી ભારતનો આંતરિક મુદ્દો

editor

પાક.માં મતદાન પૂર્ણ : ઈમરાન ખાનને લીડ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1