Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

भाजपा और भाजपा नेतृत्व पर दोष लगाने का प्रयास कर रही कांग्रेस : वसुंधरा राजे

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच सियासी संग्राम तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं ऑडियो टेप सामने आने के बाद राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी दोनों आमने- सामने आ गई हैं, और लगातार एक-दूसरे पर हमंला कर रही है। इस मामले में लंबे समय से चुप्पी साधे बैठी हुई पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ट्विटर के जरिये बयान जारी किया है।

उन्होंने इस समय चल रही विपरीत परिस्थितियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि कांग्रेस की आतंरिक कलह का नुकसान राजस्थान की जनता को उठाना पड़ रहा है, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। वो भी ऐसे समय में जब प्रदेश में कोरोना से 500 से अधिक मौतें हो चुकी हैं, करीब 28000 लोग कोरोना संक्रमित हैं। टिड्डिया किसानों के खेतों पर लगातार हमला कर रही हैं। महिलाओं के साथ अपराध ने सीमाएं लाँघ दी हैं। प्रदेश में बिजली समस्या चरम पर है। ये तो केवल कुछ ही समस्याएं हैं जिनके बारे में मैं बात कर रही हूँ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और भाजपा नेतृत्व पर दोष लगाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस सरकार के लिए सिर्फ जनता का हिट सर्वोपरि होना चाहिए।    

Related posts

बाबरी कांड : सुनवाई पूरी होने तक रिटायर न हों जज : सुप्रीम

aapnugujarat

Illegal mining case: CBI rais at UP Ex min. Gayatri Prajapati’s location

aapnugujarat

IED blast in J&K’s Pulwama, 9 Army personnel injured

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1