Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

पाक परस्त लोग कर रहे CAA और NRC का विरोध : गिरिराज

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देशभर में सियासत गरमाई हुई है। विपक्षी दल लगातार सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं। इसके चलते अब भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा सीएए और एनआरसी का विरोध पाक परस्त लोग कर रहे हैं। जो काम अंग्रेजों और मुगलों से छूटा, वो राहुल गांधी, कांग्रेस और असदुद्दीन ओवैसी जैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग कर रहे हैं। वे भारत को बांटने में लगे हैं। वे चाहते हैं कि देश में गृह युद्ध हो। गिरिराज ने आगे कहा कि घुसपैठियों के लिए भारत कोई धर्मशाला नहीं हैं। साथ ही उन्होंने एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग आस्तीन के सांप हैं। ओवैसी भारत को तोड़ना चाहते हैं।

Related posts

ફેસબુક લેખિતમાં ગેરંટી આપે કે ચૂંટણીને અસર નહીં જ થાય : સૂચના અને પ્રસારણ વિભાગ દ્વારા આદેશ

aapnugujarat

एक चुनाव ने दे दी किसी की हत्या की ताकत ? : मॉब लिंचिंग पर शशि थरूर ने उठाया सवाल

aapnugujarat

पंजाब के किसानों ने मोदी सरकार को घुटनों पर ला दिया : शिवसेना

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1