Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

भारत कोई धर्मशाला नहीं

केेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पूरे देश में एनआरसी लागू करने के बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर अमित शाह के इस बयान की कड़ी आलोचना की थी। वहीं प्रशांत किशोर ने ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने करारा पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि सहमति और असहमति का क्या सवाल है। एनआरसी से उन्हें निकाला जाएगा जो अवैध हैं। अवैध से किसी को प्रेम क्यों? उन्होंने कहा कि चाहे सहमति हो या असहमति, अवैध तो अवैध है। उसे देश में रहने का अधिकार नहीं है। भारत कोई धर्मशाला नहीं है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की बात कही थी। इस पर प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर लिखा था कि भारत की 55% से अधिक आबादी वाले 15 से अधिक राज्यों में गैर-भाजपा मुख्यमंत्री हैं। आश्चर्य है कि उनमें से कितनों से परामर्श किया जाता है कि वो अपने-अपने राज्यों में NRC के लिए तैयार है।

Related posts

सुषमा स्वराज और अरुण जेटली ने खाली किए बंगले

aapnugujarat

लोकायुक्त ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी काे दिया नोटिस

aapnugujarat

Shashi Tharoor gets bail from Delhi court over his alleged ‘scorpion’ remarks referring PM Modi

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1