Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

लोकायुक्त ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी काे दिया नोटिस

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मनोज तिवारी को दिल्ली लोकायुक्त नोटिस जारी किया है। इस नोटिस पर उन्हें दिल्ली लोकायुक्त के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। सांसद मनोज तिवारी ने क्लासरूम निर्माण के मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सतेंद्र जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले को लेकर दिल्ली लोकायुक्त ने मनोज तिवारी को नोटिस जारी किया है। 
अब भाजपा नेता को लोकयुक्त के समक्ष 30 जुलाई को पेश होना है। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेताओं और दिल्ली भाजपा की कानूनी प्रकोष्ठ की टीम ने तिवारी की ओर से चार जुलाई को लोकायुक्त में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 
लोकायुक्त ने आदेश दिया है कि शिकायतकर्ता (तिवारी) और उसके अधिवक्ता को नोटिस भेजा जाए ताकि वह इस फोरम में पेश होकर अपना जवाब दाखिल करें, जो आपकी शिकायत के कुछ पहलुओं पर स्पष्ट किया जाना आवश्यक है। दिल्ली भाजपा प्रमुख तिवारी और अन्य नेता दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर सरकारी स्कूलों में 12 हजार कक्षा कक्षों के निर्माण में ‘पद का दुरूपयोग’ और ‘भ्रष्टाचार’ करने का आरोप लगाते रहे हैं।

Related posts

प.बंगाल नवीकरणीय ऊर्जा नीति के तहत स्वच्छ ऊर्जा कोष बनाने में रहा विफल : कैग

aapnugujarat

ભારતીયે બદલાવ્યો કાયદો, આયર્લેન્ડમાં હટશે ગર્ભપાત પરનો પ્રતિબંધ

aapnugujarat

ભાજપને ટક્કર આપવા નવો રાષ્ટ્રીય મોરચો રચવો જાેઇએ : બાદલ

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1