Aapnu Gujarat
Uncategorized

गरबा खेलते खेलते हुआ इंफेक्शन

ये कैसी सगाई ये कैसी रश्म रिवाज ये कैसे गरबे, की जहाँ ओर नाचते नाचते लोगो की आँखों पर अचानक सूजन आ जाना। ये एक कटुत सत्य है ये घटना गुजरात के राजकोट शहेर की है। गुजरात के राजकोट के रैयाधार क्षेत्र मोकरशी परिवार में पुत्र की सगाई की पार्टी में शामिल हुए 175 लोगो की आंखों में नाचते नाचते जलन होना शुरू हो गया और बाद में सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। ये सभी लोग रात्रि जागरण के दौरान गरबा कर रहे थे, तभी सभी की लोगों की आंखों में जलन होने के बाद पानी निकलने लगा। सभी को तुरंत ही राजकोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एका-एक 175 लोग इस रोग का शिकार हुए। सभी लोगों के आंखो में जलन और पानी निकलने लगा। आनन-फानन में सभी लोगों को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया गया। राजकोट सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सुबह करीर 5 बजे एक के बाद एक 175 लोगों को आंखों में जलन व सूजन की शिकायत होने से अस्पताल में भर्ती लाया गया। सभी की आंखो में इन्फेक्शन हो गया है। ज्यादातर बच्चों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ा है। आंखो में टीपा डालने के बाद सभी को आराम है। चिकित्सकों के मुताबिक 24 घंटे में सूजन भी खत्म हो जायेगा।

Related posts

किराए पर ऑफिस लेने के मामले में बेंगलुरू का CBD सबसे महंगा

aapnugujarat

રાજકોટમાં દલિત યુવાનને માર મારી મોતને ઘાટ ઉતાર્યો

aapnugujarat

ભાણિયા ગામમાં પતિએ પત્નીની કરી હત્યા

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1