Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

UAE ने राष्ट्रपति शेख खलीफा के चौथे कार्यकाल को दी मंजूरी

संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष विधायी निकाय ने देश के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान को राष्ट्रपति के रूप में चौथे कार्यकाल के लिए मंजूरी दे दी है। आधिकारिक संवाद समिति डब्ल्यूएएम ने कहा, संयुक्त अरब अमीरात की ‘सुप्रीम फेडरल कौसिंल’ ने महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर, संविधान के अनुसार पांच साल के चौथे कार्यकाल के लिए फिर से भरोसा जताया है।
शेख खलीफा ने नवंबर 2004 में UAE के दूसरे राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभाला था। इससे पहले उनके पिता यह कार्यभार संभाल रहे थे। 71 वर्षीय शेख खलीफा का 2014 में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद से वह सार्वजनिक रूप से कम ही दिखाई देते हैं। हालांकि वह इसके बावजूद फैसले जारी करते रहे हैं। हालिया वर्षों में यूएई का वास्तव में शासन शेख खलीफा के भाई एवं अबू धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद संभाल रहे हैं।

Related posts

દુનિયામાં આજે વેલેન્ટાઈન-ડે ઉજવવા યુવા પેઢી સજ્જ

aapnugujarat

ચણા અને ચણાદાળ શબ્દને ઓક્સફોર્ડ ડિક્ષનરીમાં સમાવાયા

aapnugujarat

कृषि कानून के समर्थन में आया अमेरिका

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1