Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

राहुल वापसी करेंगे : एंटनी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए. के. एंटनी ने कहा है कि सोनिया गांधी ‘सुप्रीम लीडर’ हैं और वह पार्टी अध्यक्ष के तौर पर तब तक बनी रहेंगी, जब तक पार्टी चाहेगी। एंटनी ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता में नीति समूह की बैठक के बारे में राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। राहुल गांधी के बारे में पूछे जाने पर वरिष्ठ नेता ने कहा, राहुल गांधी अधिक मजबूती के साथ वापसी करेंगे।
सोनिया गांधी पर सवाल उठे हैं क्योंकि वह हाल के विधानसभा चुनावों में प्रचार करने में सक्षम नहीं रहीं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में उनके द्वारा इकलौती रैली को संबोधित किया जाना था, मगर उनके स्वास्थ्य कारणों से इसे रद्द कर दिया गया और राहुल गांधी को अंतिम समय में मोर्चा संभालना पड़ा। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, हर कोई हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा के लिए एक शानदार जीत की भविष्यवाणी कर रहा था।
लेकिन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जज्बे ने इन्हें गलत साबित कर दिया। हमने उप-चुनावों में भी अप्रत्याशित रूप से अच्छा किया है। बहुत बढ़िया। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद। कांग्रेस ने महाराष्ट्र व हरियाणा में विधानसभा चुनावों के परिणामों को उत्साहजनक करार दिया है, क्योंकि पिछली बार की तुलना में उसकी सीटें बढ़ी हैं। पार्टी को अगले तीन महीनों में दो और विधानसभा चुनावों का सामना करना है। झारखंड और दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Related posts

પંજાબ-હરિયાણામાં ભારે વરસાદથી પુર જેવી સ્થિતિ

aapnugujarat

No BJP connection for Congress’s 2 MLA’s resign : Yeddyurappa

aapnugujarat

પીએમ આવાસ : હવે કાર્પેટ વિસ્તારમાં ૩૩ ટકા વધારો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1