Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

रूसी सैनिक ने साथी सैनिकों पर की फायरिंग, 8 की मौत

साइबेरियन मिलिट्री बेस पर एक रूसी सैनिक ने अपने साथी सैनिकों पर अचानक से अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें आठ जवानों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी की मानसिक स्थिति सही नहीं है जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है। आरोपी की पहचान रामिल शाम्सुतदिनोव (20) के रुप में हुई हैं।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि आरोपी सैनिक को हिरासत में ले लिया गया है। नर्वस ब्रेकडाउन होने के कारण जवान ने इस घटना को अंजाम दिया। वह अपनी मिलिट्री ड्यूटी के साथ सहज महसूस नहीं कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, गोलीबारी की घटना लगभग शाम 6:20 बजे हुई। बता दें कि घटना के दौरान उप-रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में बैठक चल रही थी।

Related posts

ब्रिटेन-जापान ने द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते पर किया हस्ताक्षर

editor

4 दिन में अफगानिस्तान जीत सकती थी सेना, लेकिन करोड़ो लोगों को मारना नहीं चाहता : ट्रंप

aapnugujarat

Russia Ukraine War Effect: પીયૂષ ગોયલે આપી માહિતી, રશિયા-યુક્રેન યુદ્ધથી ભારતને થશે મોટો ફાયદો..

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1