Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

भाजपा के कारनामों से यूपी की बदनामी : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि नफरत फैलाना भाजपा का एजेंडा है। उसके कारनामों से पूरे देश में यूपी की बदनामी हो रही है। अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस से निर्देशित होती है, जिसकी पूरी विचारधारा समाज को बांटने वाली है। भाजपा आरएसएस ने मिलकर देश की राजनीति को प्रदूषित किया है। लोकतंत्र के लिए यह खतरे की घंटी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कभी विकास की राजनीति नहीं कर सकती है। समाजवादी सरकार ने जो विकास कार्य किए थे, उसके विरुद्ध साजिश और कुप्रचार करना ही उसका काम है। जनहित का कोई काम उसने अब तक नहीं किया है। सिर्फ सत्ता में बने रहने की कला में ही वह पारंगत है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे और नकली सपने दिखाकर सत्ता हासिल की किन्तु उसने अपना एक भी वादा नहीं निभाया है। भ्रष्टाचार मिटा नहीं, उसका विस्तार हुआ है। उत्तर प्रदेश में तो मंत्रिमंडल के सदस्य ही आरोप लगाने वालों में रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत चिंताजनक है। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में निर्दोषों को झूठे आरोपों में फंसाकर अन्याय हो रहा है। फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। 2022 की तैयारी में अभी से जुट जाएं रूअखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर जाकर मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराएं और समाजवादी प्रसार अभियान के तहत नए सदस्य बनाएं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़ने का कार्य करें। संगठन में ही शक्ति होती है, इसलिए सन 2022 की तैयारी में अभी से जुट जाएं।

Related posts

ગોરધન ઝડફિયાને ઉત્તરપ્રદેશ પ્રભારી બનાવીને ભાજપે ચોંકાવી દીધા

aapnugujarat

મોદી પ્રધાનમંત્રી ઓછા અને પ્રપંચમંત્રી તથા ડ્રામા કિંગ વધારેઃ કોંગ્રેસ

aapnugujarat

मसूरी : खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 4 लोगों की मौत; 5 घायल

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1