Aapnu Gujarat
રમતગમત

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं धोनी..!

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। युवाओं तो उनकी अच्छी खासी लोकप्रियता है। वे कुछ भी करें उसकी चर्चा पूरे देश में होती है। धोनी हाल ही में सेना के साथ वक्त बिताकर लौटे हैं। धोनी की फॉर्म और संन्यास को लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। माना जा रहा है कि धोनी टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवर क्रिकेट के लिए चुनी गई टीम में धोनी को जगह नहीं दी गई है। खैर वो तो बाद की बात है धोनी कब संन्यास लेते या नहीं। लेकिन फिलहाल धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। सुनने में आ रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही फिल्म जगत से जुड़ने वाले हैं। हालांकि धोनी फिल्मों में सीधे निवेश से बचना चाहेंगे क्योंकि इसमें काफी रिस्क भी है, इसलिए माना जा रहा है कि वे कॉर्पोरेट हाउसों के साथ मिलकर फिल्में बना सकते हैं। शुरुआत में धोनी कम पूंजी का निवेश कर सकते हैं और बाद में इस बढ़ा भी सकते हैं।

Related posts

बांग्लादेशी क्रिकेटरों की हड़ताल खत्म

aapnugujarat

महिला हॉकी : भारत ने जापान को 2-1 से हराया

aapnugujarat

વેસ્ટ ઇન્ડિઝ-ન્યુઝીલેન્ડ વચ્ચે આજથી વેલિંગ્ટનમાં ટેસ્ટ મેચ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1