Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

राजीव गांधी की 75वीं जयंती: मुखर्जी समेत कांग्रेस के कई नेताओ ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत के निर्माण में मदद मिली। मुखर्जी, सोनिया, अंसारी, मनमोहन, राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
राहुल ने ट्वीट किया, आज हम राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती मना रहे हैं जो एक देशभक्त और दूरदर्शी व्यक्ति थे तथा जिनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के निर्माण में मदद की। उन्होंने कहा, मेरे लिए वह एक बहुत प्यार करने वाले पिता थे जिन्होंने मुझे सिखाया कि कभी नफरत नहीं करो, माफ करो और सभी इंसानों से प्यार करो।
राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिनमें बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान और उपलब्धियों का उल्लेख किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की याद को लेकर कांग्रेस के ठंडे पड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा जाएगा। राजीव गांधी के जन्मदिवस के मौके पर देश भर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विट्ठल भाई पटेल हाउस में कांग्रेसियों द्वारा कार्यक्रमों की चर्चा की गई। वैसे तो राजीव गंधी की जन्मदिन 20 अगस्त को पड़ता है। कांग्रेस 22 अगस्त को इंदिरा गांधी स्टेडियम में उनका जन्मोत्सव मनाएगी।

Related posts

કર્ણાટકનાં લોકાયુક્ત પર હુમલો : હુમલાખોર પકડાયો

aapnugujarat

पाक नेवी ने भारत के समुद्री इलाके में घुस 26 मछुआरों को अगवा किया

editor

किसान दिवस पर उत्सव मनाने के बजाय प्रदर्शन करने को मजबूर कृषक – अखिलेश

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1