Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

किसान दिवस पर उत्सव मनाने के बजाय प्रदर्शन करने को मजबूर कृषक – अखिलेश

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि देश के इतिहास में एक ऐसा किसान दिवस आया है जब देश का कृषक उत्सव मनाने की जगह सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर है। अखिलेश ने एक ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया। अखिलेश ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के प्रदर्शन की तरफ इशारा किया और चरण सिंह की जयंती पर मनाए जाने वाले श्किसान दिवस का जिक्र करते हुए ट्वीट में कहा कि आज भाजपा के राज में देश के इतिहास में एक ऐसा श्किसान दिवस आया है, जब उत्सव के स्थान पर देश का किसान सड़कों पर संघर्ष करने पर मजबूर है।

Related posts

ભારત-ચીન મતભેદે વિવાદનું રૂપ ધારણ ન કરવું જોઇએ : સીતારામન

aapnugujarat

निजता के अधिकार पर उच्चतम न्यायालय का निर्णय नये युग का संदेशवाहक : सोनिया

aapnugujarat

યૂપીમાં રમઝાન માટે સંઘનું મેન્યૂ, ગાયના દૂધથી ખોલવામાં આવશે રોઝા

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1