Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

आर्टिकल 371 को लेकर महाराष्ट्र में जो गड़बड़ी हुई है उस पर सब चुप हैं : राज ठाकरे

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे आर्टिकल 370 पर उठाए गए कदम पर नाराज हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 पर तो सब मिठाई बांट रहे हैं लेकिन आर्टिकल 371 को लेकर महाराष्ट्र में जो गड़बड़ी हुई है उस पर सब चुप हैं। ठाकरे ने कहा कि आज जो कश्मीर में हुआ कल वो विदर्भ में और परसों मुंबई में हो सकता है। सबकी आवाज बंद की जा सकती है।
राज ठाकरे ने 2014 के लोकसभा चुनावों के समय राज ठाकरे ने बीजेपी के तत्कालीन पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले हालात काफी बदल गए थे। राज ठाकरे एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन के लिए प्रचार किया था। और सरकार को आड़े हाथों लिया था। लेकिन चुनाव नतीजे जबरदस्त तरीके से बीजेपी शिवसेना गठबंधन के पक्ष में आए।
राज ठाकरे ने बिना नाम बताए कहा कि एक बीजेपी नेता ने उनसे कहा है कि अगर सभी विरोधी पार्टियां एक हो जाएं तब भी वो जीत जाएंगे। राज ठाकरे के मुताबिक बीजेपी नेता का इशारा ईवीएम की तरफ था। गौरतलब है कि ईवीएम को लेकर विपक्षी दलों की तरफ से लगातार आवाज उठाई गई। लेकिन चुनाव आयोग इन आरोपों से इनकार करता रहा है। अब ईवीएम पर निशाना साधने वालों में राज ठाकरे का नाम भी शामिल हो गया है।

Related posts

कठुआ सामूहिक दुष्कर्म : 3 दोषियों को उम्र कैद, अन्य 3 को 5 साल सजा

aapnugujarat

રોટોમેકના માલિક વિક્રમના ટ્રાન્ઝિક્ટ રિમાન્ડ મંજુર

aapnugujarat

રાજસ્થાનમાં બ્લેક ફંગસના ૭૦૦ કેસ

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1