Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

पाक ने अखनूर सेक्टर में किया सीज फायर का उल्लंघन

जिला राजौरी और पुंछ के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू शहर से 40 किलोमीटर दूर अखनूर के केरी सेक्टर में सीज फायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी रेंजरों ने रिहायशी इलाकों पर सुबह करीब छह बजे गोले दागे। इनमें से कुछ गोले इखनी नाला में गिरे जिससे लोगों में दहशत का महौल व्याप्त हो गया। गोलों की आवाज सुन साथ लगते दूसरे गांवों में भी दहशत फैल गई।
श्रावण मास का पहला सोमवार होने के कारण लोग नहाकर मंदिरों में जा रहे थे। जैसे ही गोलाबारी शुरू हुई लोग सुरक्षित स्थानों की भाग गए। अपुष्ट सूचनाओं के मुताबिक गोलाबारी में दो भारतीय सैनिकों के घायल होने की भी सूचना है लेकिन रक्षा मंत्रालय ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। भारतीय सैनिक भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। 
जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी धीमी हुई है परंतु अभी रूक-रूक कर दोनों ओर से गोलीबारी की जा रही है। वहीं प्रशासन ने सीमा से सटे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर भारतीय जवान मुस्तैदी बरत रहे हैं।

Related posts

चुनाव हारने पर सांसद निधि की योजनाएं रद्द करने वाले किस मुंह से वोट पर जताते हैं हक : सुशील

aapnugujarat

‘કોંગ્રેસ પાસે કોઈ ચહેરો નથી, ચોકલેટી ચહેરાના જોરે ચૂંટણી લડવા માંગે છે’ : કૈલાશ વિજયવર્ગીય

aapnugujarat

हमले की फ़िराक में पाक. आतंकी, हाई अलर्ट पर नौसेना

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1