Aapnu Gujarat
Uncategorized

गुजरात राज्यसभा की दोनो सीटों पर भाजपा ने हासिल की जीत

गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की। पार्टी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और जुगल ठाकोर को अपना उम्मीदवार बनाया था। दो कांग्रेस विधायकों अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह झाला ने चुनाव में क्रॉसवोटिंग की। मतदान खत्म होने के बाद दोनों ने राज्य विधानसभा से अपना इस्तीफा भी दे दिया।
इन दोनों सीटों पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और स्मृति ईरानी के लोकसभा सांसद चुने जाने के चलते चुनाव कराया गया। विधानसभा परिसर में विधायकों ने सुबह नौ से दोपहर चार बजे के बीच मतदान किया। इसके तुरंत बाद मतगणना की गई। कांग्रेस ने चंद्रिका चूड़ासमा और गौरव पांड्या को अपना उम्मीदवार नामित किया था।
ठाकोर ने कहा कि उन्होंने और झाला ने कांग्रेस विधायक के तौर पर इस्तीफा दे दिया। हमने अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है। उन्होंने ईमानदार राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए अपना वोट किया है जोकि देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। हमने अपना वोट अंतरात्मा की आवाज पर दिया। राज्य के प्रमुख ओबीसी नेताओं में गिने जाने वाले 43 वर्षीय ठाकोर राधनपुर से विधायक थे। वह 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

Related posts

ગોધરાની ગોવિંદગૂરૂ યૂનિની એમ.એ ના અભ્યાસક્રમની પરીક્ષાનો શાંતિપુર્વક માહોલમાં પ્રારંભ

editor

પાવીજેતપુર તાલુકાના ત્રણેય કેન્દ્રો ઉપર શાંતિપૂર્ણ માહોલ વચ્ચે એસ.એસ.સી., એચ.એસ.સી બોર્ડની પરીક્ષાનો પ્રારંભ

aapnugujarat

૧૧ સપ્ટેમ્બર-૨૦૧૭ના રોજ રાજકોટ જિલ્લા માટે એરફોર્સ ભરતી મેળાનું આયોજન

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1