Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

अमरनाथ यात्रा : 5,124 श्रद्धालुओं का एक और जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना

अमरनाथ यात्रा के लिए 5,124 श्रद्धालुओं का एक और जत्था शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 864 महिलाओं, 187 साधुओं और 19 बच्चों वाला यह जत्था 226 वाहनों पर रवाना हुआ। 
ये अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदेरबल जिले के बालटाल शिविर पहुंचेंगे, जहां से वे आगे की यात्रा के लिए निकलेंगे। इसमें से 3,130 श्रद्धालु पारम्परिक पहलगाम मार्ग (36 किमी लंबे) से और 1,994 श्रद्धालु बालटाल मार्ग (14 किमी लंबे) से आगे की यात्रा करेंगे। अभी तक 7000 यात्री अमरनाथ गुफा के दर्शन कर चुके हैं। यह वार्षिक यात्रा 15 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन पूरी होगी।

Related posts

૧૦ રાજ્યોમાં કોરોના કારણે સ્થિતિ ખરાબ

editor

પુખ્તવયની બે વ્યક્તિ લગ્ન કરી શકે : સુપ્રીમ

aapnugujarat

राहुल गांधी ने लोकसभा सदस्यता की शपथ ली

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1