Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

भाजपा “संगठन पर्व” कार्य़क्रम शुरू करेगी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव एवं अरूण सिंह ने आज पार्टी के केन्द्रीय़ कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश प्रभारियों की बैठक का उदघाटन करते हुए अपने अभिभाषण में कहा की भारत की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं सुशासन वाली सरकार के लिए प्रचंड बहुमत के साथ अपना आशीर्वाद दिया है। भारतीय जनता पार्टी की यह अभूतपूर्व और विशाल जीत बूथ स्तरीय करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।

यादव ने कहा की भारतीय जनता पार्टी आंतरिक लोकतंत्र मजबूत रखने के लिए “संगठन पर्व” कार्य़क्रम को प्रारंभ करेगी और पार्टी आगामी तीन वर्ष के कार्यकाल में सदस्यता बढ़ाने का जो विषय होता है, उस लक्ष्य को प्राप्त करेगी। इसके लिए, भारतीय जनता पार्टी वर्तमान सदस्यता में न्यूनतम 20 प्रतिशत की वृद्धि करने का अभियान आरंभ करेगी। इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सदस्यता अभियान का राष्ट्रीय प्रमुख एवं दुष्यंत गौतम,  सुरेश पुजारी, अरूण चतुर्वेदी सुरेंद्रण को सह प्रमुख बनाया गया है।

विभिन्न प्रदेशों में सदस्यता प्रभारी एवं सह प्रभारी की घोषणा बाद में की जाएगी। सदस्यता अभियान संगठन पर्व के पश्चात चुनावी कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन 5 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी के 11 करोड़ से ज्यादा सदस्य बने और 10 लाख कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हुआ। बूथ और शक्ति केंद्र इकाईयों का गठन हुआ. अनेकों संगठनात्मक कार्यक्रम किये गए। साथ ही, सभी वर्गों को जोड़ने का काम किया गया और 4 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता विस्तारक अभियान का हिस्सा बने. यह सबसे बड़ा कार्यक्रम था जब पार्टी के विचारों को घर घर तक पहुँचाया गया।

राष्ट्रीय़ अध्यक्ष ने कहा कि 2019 का चुनाव  देश में जातिवाद, परिवारवाद एवं संप्रदायवाद  के खिलाफ जनमत है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में जाति आधारित महागठबंधन के मिथक को समाप्त किय़ा। उत्तर पूर्व राज्यों में पार्टी का विस्तार किया गया और ओडिशा एवं तेलंगाना जैसे राज्यों में जनाधार में विस्तार के साथ ही, देश में जीते हुए 303 सीटों में 220 में पचास प्रतिशत से ज्यादा मत प्राप्त करने में भारतीय जनता पार्टी सफल रही।

Related posts

People living in West Bengal will have to learn to speak in Bengali : Mamata Banerjee

aapnugujarat

Hitler’s glimpse seen in word ‘nationalism’: Bhagwat

aapnugujarat

महबूबाबाद में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत,

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1