Aapnu Gujarat
મનોરંજન

सुशांत की बहन मीतू के खिलाफ रिया चक्रवर्ती का केस बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द किया

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े एक केस में रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका लगा है। रिया ने सुशांत की बहनों मीतू और प्रियंका सिंह के खिलाफ फर्जी प्रिस्क्रिप्शन से जुड़ी FIR दर्ज करवाई थीं। मीतू और प्रियंका ने इसे बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुनाते हुए मीतू के खिलाफ दर्ज FIR रद्द कर दी लेकिन प्रियंका को राहत नहीं दी। उनके खिलाफ अब जांच चलेगी। सुशांत की मौत के मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती आरोपी हैं। सुशांत को ड्रग्स देने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। अभी वे जमानत पर हैं। रिया ने अपनी गिरफ्तारी से पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. तरुण कुमार और सुशांत की दोनों बहनों के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया था। इन तीनों पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाकर सुशांत के लिए दवा देने का आरोप लगाया गया था। इस केस को सुशांत की बहनों ने ​नवंबर 2020 में बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
रिया ने अपनी शिकायत में कहा था कि डॉ. तरुण कुमार ने सुशांत की जांच किए बिना सिर्फ प्रियंका के कहने डिप्रेशन की दवाएं लिख दी थीं। यह कानून के खिलाफ है। रिया ने यह भी कहा कि प्रिस्क्रिप्शन दिल्ली की OPD का है, जबकि सुशांत उस दिन मुंबई में मौजूद थे। रिया ने अपनी FIR में यह भी कहा था कि 8 जून 2020 की सुबह जब वे सुशांत के घर में थीं, तब सुशांत लगातार किसी से फोन पर चैट कर रहे थे। जब उन्होंने इस बारे में सुशांत से पूछा, तो सुशांत ने अपनी बहन से फोन पर हो रही चैट दिखाई, जिसमें उनकी बहन प्रियंका दिल्ली में बैठे-बैठे अपनी तरफ से सुशांत को साइकोट्रोपिक ड्रग लेने की सलाह दे रही थीं। वो भी किसी ऐसे डॉक्टर के हवाले से, जिसने सुशांत को मरीज के तौर पर कभी देखा ही नहीं था।
वहीं, सुशांत की बहन प्रियंका ने ‌वकील माधव थोराट के जरिए दाखिल की गई अर्जी में दावा किया कि सुशांत के लिए दवाएं डॉक्टर ने ही लिखी थीं। उन्होंने कोई जुर्म नहीं किया है। एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा में उनके घर पर मिला था। जिसकी जांच में मुंबई पुलिस ने बताया था कि वे डिप्रेशन के शिकार थे और उन्‍होंने आत्महत्या की है। हालांकि इस पूरे मामले में कई महीनों तक विवाद जारी रहा। मौत के 15 दिन बाद सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने रिया पर पैसों की हेराफेरी का भी आरोप लगाया था। जिसमें बिहार सरकार की अर्जी पर बाद में मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट ने CBI को सौंपी थी।

Related posts

હવે દોસ્તાનાની સિક્વલ પર કામ શરૂ : આલિયા ચમકશે

aapnugujarat

આશુતોષ રાણા કોરોના પોઝિટિવ આવ્યા

editor

નુસરત ભરૂચા બોલિવુડમાં કેરિયરને લઇ આશાવાદી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1