Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

कांग्रेस स्थापना दिवस पर बोले राहुल, ‘देश हित की आवाज उठाने के लिए पार्टी शुरू से रही प्रतिबद्ध’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधीने कहा, देश की आवाज उठाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सच्चाई और समानता के पार्टी के संकल्प को दोहराया। वहीं पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचीं।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘देश हित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं, जय हिंद!’
देश की आजादी से 62 साल पहले 1885 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई थी। स्कॉटलैंड के सेवानिवृत्त अधिकारी एओ ह्यूम ने कांग्रेस की स्थापना की थी। दिलचस्प बात ये है कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना एक अंग्रेज अधिकारी ने की थी, मगर पार्टी के अध्यक्ष भारतीय ही रहे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष कलकत्ता हाई कोर्ट के बैरिस्टर व्योमेश चंद्र बनर्जी बने थे।
बताते चलें कि 1905 में बंगाल के बंटवारे के मुद्दे पर मुखर रहने की वजह से कांग्रेस को नई पहचान मिली थी। उस दौरान कांग्रेस ने बंटवारे का पुरजोर विरोध किया थी। इसके बाद 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे। गांधी जी 1919 में असहयोग आंदोलन से राजनीति में आए और उसके बाद उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने सविनय अविज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन जैसे कई आंदोलन किए।

Related posts

मोइन कुरैशी केस : कारोबारी सतीश बाबू सना 5 दिन की ED की रिमांड पर

aapnugujarat

सुशील मोदी का तंज : दोहरे झटके से लड़खड़ाए तेजस्वी क्राइम न्यूज पढ़ने में बिता रहे वक्त

aapnugujarat

ईमानदार टैक्सपेयर्स को सम्मानित करने का सुझाव

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1