Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

देश में कोरोना का कहर जारी : 24 घंटे में मिले 47,905 नए संक्रमित

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में बढ़त देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 47,905 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 80 लाख को पार कर गई है। वहीं, कोविड-19 के सक्रिय मामले पांच लाख से नीचे बने हुए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 47,905 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोविड-19 से 550 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 86,83,917 हो गई है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 80,66,502 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 52,718 मरीज उपचार के बाद ठीक हुए हैं और अस्पताल से घर लौटे हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से नीचे है। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों की संख्या 4,89,294 है। इसमें पिछले 24 घंटे में 5,363 की कमी हुई है। वहीं, कोरोना के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 1,28,121 है।

Related posts

मोदी सरकार की योजनाओं का होगा विकास : जयंत सिन्हा

aapnugujarat

J&K में पाबंदियों पर एक सप्ताह के भीतर समीक्षा करे सरकार : सुप्रीम

aapnugujarat

अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1