Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

जम्मू-कश्मीर में सर्दी ने पकड़ा जोर, कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

जम्मू-कश्मीर में नवंबर के शुरू होने के साथ ही सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। कश्मीर के कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। घाटी के पर्वतीय इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है। जम्मू संभाग में भी रात्रि के तापमान में गिरावट आई है।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, आगामी दिनों में प्रदेश में लगभग मौसम साफ रहेगा, लेकिन खुश्क सर्दी बढ़ेगी। जम्मू और कश्मीर में 5 नवंबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में रविवार की रात न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह कुपवाड़ा में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से लुढ़क कर माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को दिन का तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू संभाग के कई पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। हालांकि यहां बारिश न होने से लोगों को खुश्क सर्दी के कारण कई त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान होना पड़ रहा है। जम्मू में सोमवार दिनभर मौसम साफ रहा। यहां दिन का तापमान 30 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के अन्य जिलों में बनिहाल में दिन का तापमान 25.6, बटोत में 21.2, कटड़ा में 26.5 और भद्रवाह में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल बीती रात के न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 और लेह माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडे रहे।

Related posts

बीजेपी ने झारखंड चुनाव के लिए ५२ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

aapnugujarat

છેલ્લાં ૧૩ વર્ષોમાં દર ત્રીજા દિવસે જવાન શહીદ : રિપોર્ટ

aapnugujarat

વડાપ્રધાન મોદીએ દેશભરના ૫૦૮ રેલવે સ્ટેશનોના નવીનીકરણનો શિલાન્યાસ કરાવ્યો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1