Aapnu Gujarat
ગુજરાત

गुजरात में दौड़ेगी रो-पैक्स फेरी

गुजरात में पहली बार सी प्लेन की सुविधा के बाद अब सरकार सौराष्ट्र को जल मार्ग के जरिए दक्षिण गुजरात से जुड़ने के लिए रो-पैक्स फेरी शुरु करेगी। घोघा से हजीरा तक का 12 घंटे का सफर जल मार्ग से महज 4 घंटे का रह जाएगा। इसके बाद पीपावाव से सूरत, सूरत से दीव तथा मुंबई से पीपावाव तक के जलमार्ग को भी रो पैक्स फेरी के जरिए जोड़ने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को रो पैक्‍स फेरी के शुभारंभ के साथ नवनिर्मित रो-रो टर्मिनलका वर्च्युअल उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय जहाजरानी राज्यमंत्री मनसुख मांडवीया ने बताया कि सौराष्ट्र को दक्षिण गुजरात तथा मुंबई से जोड़कर व्यापार व निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा। केंद्र व राज्य सरकार गुजरात के समुद्र तट को सीधे दक्षिण भारत से जोड़ने की योजना पर भी काम कर रही है। मनसुख भाई का कहना है कि सड़क मार्ग में ईंधन की खपत अधिक होती है तथा परिवहन में समय भी अधिक लगता है इसलिए जलमार्ग की अधिक से अधिक संभावनाओं को खोज कर उसकी सुविधाओं को शुरु करने का प्रयास किया जा रहा है।
सड़क मार्ग से वायु मार्ग में दुर्घटनाओं की संभावनाएं काफी कम रहती है जबकि वायु मार्ग से जलमार्ग दुर्घटनाओं की संभावनाएं लगभग खत्म हो जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में सौराष्ट्र के भावनगर से सूरत के बीच रो फेरी का भी शुभारंभ किया था लेकिन जलमार्ग के विपरीत बहाव के चलते तथा समुद्र के किनारे पर पानी की गहराई कम होने के चलते उसके परिचालन में काफी दिक्कतें आ रही है। मांडविया ने बताया कि उसकी जगह छोटी फेरी को बढ़ावा दिया जाएगा तथा एक से अधिक रूट पर इन्हें चलाया जाएगा।
सौराष्ट्र से दक्षिण गुजरात को जोड़ने से समय, दिन और धन की बचत होगी तथा लोगों को सड़क मार्ग पर यात्रा में होने वाली परेशानी व दुर्घटना की आशंका से भी बचाया जा सकेगा। गुजरात के समुद्री तट पर जेपी निर्माण के लिए भी केंद्र सरकार ने टेंडर जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि घोघा से हजीरा के अलावा गोवा से सूरत, पीपावाव से सूरत, सूरत से दीव तथा सौराष्ट्र से मुंबई के समुद्री तट को भी जोड़ा जाएगा। गुजरात का समुद्र तट दक्षिण भारत से जोड़े जाने की योजना पर भी काम चल रहा है ताकि गुजरात से दक्षिण भारत में विदेशों में निर्यात की संभावनाओं को बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि घोघा से हजीरा की दूरी 370 किलोमीटर है जो जल मार्ग से 50 किलोमीटर रह जाएगी। प्रतिदिन रोड पेक्स फेरी 3 राउंड करेगी, 1 साल में इसके जरिए 5 लाख यात्री 80 हजार यात्री वाहन 50,000 दुपहिया वाहन कथा 30 हजार ट्रक यात्रा कर सकेंगे।

Related posts

ઘુડખર અભયારણ્યમાં ૧૫ ઓક્ટો સુધી પ્રવેશ પર પ્રતિબંધ

editor

સમગ્ર દેશને કર્ફ્યુમુક્ત બનાવવા માટે તનતોડ પરિશ્રમ જારી છે : પાટણમાં મોદીની ખાતરી

aapnugujarat

ગાંધીનગર સાહિત્ય સેવા સંસ્થાન દ્વારા ૭૦ હિન્દી કવિઓને સન્માનિત કરાયા

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1