Aapnu Gujarat
મનોરંજન

गलती से मिस्टेक :मौनी रॉय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को किया टैग

एक्ट्रेस मौनी राॅय ने 28 सितंबर(सोमवार) को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान मौनी को उनके फैंस के अलावा कई सेलेब्स-हस्तियों ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। मौनी रॉय ने सभी को बर्थडे विश के लिए रिप्लाई किया।बर्थडे के दिन उन्होंने दोस्तों संग मालदीव में खूब मस्ती की।
लेकिन इस मस्ती में तब खलल पड़ा जब एक्ट्रेस ने बर्थडे विश देने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग कर दिया। इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी बना दिए। बर्थडे पर मीडिया पर्सनैलिटी राज नायक ने भी उन्हें बर्थडे विश किया। लेकिन मौन ने उन्हें थैंक्यू मेसेज लिखते वक्त गलती से राजनाथ सिंह को ट्वीट में टैग कर दिया। मौनी रॉय ने यह ट्वीट सुबह 1.22 बजे के आसपास किया।जैसे ही यूजर्स का ध्यान इस बात पर गया को उन्होंने मौनी को ट्रोल करना शुरु कर दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा-‘आपने तो सीधे डिफेंस मिनिस्टर को टैग कर दिया, वो इलाका तो कंगना मैम का है।’ एक ने लिखा-‘ओह बहन जी आपको राज नायक ने विश किया है ना कि राजनाथ ने।’अन्य यूजर ने लिखा-‘बहन एनसीबी वाले उठाकर ले जाएंगे।’एक ने लिखा-‘एनसीबी को बुलावा मत दो।’काम की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही ‘लंदन कॉन्फिडेंशल’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Related posts

અક્ષય સેલ્ફી લેવાં આવેલ ફેનને નજર અંદાજ કરી જતો રહ્યો

editor

ડાકોટા જોન્સન- ક્રિસ માર્ટિન એકબીજાના પ્રેમમાં

aapnugujarat

બ્રુના અબ્દુલ્લા સોશિયલ મિડિયા ઉપર છવાઇ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1