Aapnu Gujarat
મનોરંજન

पंजाबी, हिंदी रैप में बहुत बदलाव आया है: यो यो हनी सिंह

डेढ़ दशक से म्यूजिक इण्डस्ट्री में सक्रिय रैप सुपरस्टार यो यो हनी सिंह का कहना है कि इस दौरान पंजाबी और हिंदी रैप में काफी बदलाव आया है। “विकास हर चीज में होता है, चाहे वह संगीत हो, जीवनशैली या लेखन या और कुछ। समय के साथ बदलाव आते हैं और यही अच्छा है कि आप इसे स्वीकार कर लें।”खुद में किए गए बदलावों को लेकर उन्होंने कहा, “मैंने 2005 में जब पहली बार गाया था, तो यह एक अंग्रेजी आरएंडबी था, जो पूरी तरह रैप नहीं था। 2007 और 2008 में मैंने पंजाबी रैप शुरू किया। यह ‘चंडीगढ़ दे नजारे’ नाम से एक रीजनल एल्बम था। तब से 12 साल से अधिक हो गए हैं और इस दौरान पंजाबी और हिंदी रैप में बहुत बदलाव आया है। मैं उस बदलाव के साथ बदल गया हूं। परिवर्तन हमेशा अच्छा होता है।” हनी सिंह का हाल ही में नया ट्रैक ‘बिल्लो टू अग’ आया है। यह गाना गैर-फिल्म सर्किट में नया है जिसमें हनी सिंह ने गायक सिंहस्टा के साथ कोलेबरेट किया है।

Related posts

સુશાંત અને શ્રદ્ધા એક સાથે નવી ફિલ્મમાં રહેશે

aapnugujarat

‘સ્ટેચ્યુ ઓફ યુનિટી’ની એડમાં દેખાશે અમિતાભ

editor

शूट के लिए गोवा रवाना हुईं दीपिका

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1