Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

राहुल-प्रियंका का मोदी सरकार पर तंज

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद के मानसून सत्र में पारित कृषि संबंधी विधेयक को लेकर शुक्रवार को मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस कानून के जरिए किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की व्यवस्था की गई है। गांधी ने इस कानून के विरोध में भारत बंद को सफल बनाने की लोगों से अपील की और सरकार पर हमला करते हुए कहा दोषपूर्ण वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को बर्बाद कर दिया है। नया कृषि कानून किसानों को गुलाम बना देगा। इसके साथ ही गांधी तथा वाड्रा ने भारत बंद के लिए भी लोगों से समर्थन देने का आग्रह किया। वाड्रा ने कहा किसानों से एमएसपी छीन ली जाएगी। उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा। न दाम मिलेगा, न सम्मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा। भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है। हम ये अन्याय नहीं होने देंगे।

Related posts

દેશમાં કોરોનાની સુનામી ૭૮૦ના મોત

editor

બિહારમાં ૧ જૂન સુધી લંબાવાયું લોકડાઉન

editor

ઓખા દહેરાદૂન ૧૯૫૬૫ ઉત્તરાચંલ એક્સપ્રેસ ૭મી જુલાઈએ રદ્દ થતાં ગુરુપૂર્ણિમા માટે હરિદ્વાર જવા માંગતા યાત્રિકોને હાલાકી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1