Aapnu Gujarat
મનોરંજન

अक्षय बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आए आगे

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा लोगों की मदद करने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। वह कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए कई मौकों पर आर्थिक मदद दे चुके हैं। अब अक्षय कुमार बाढ़ की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने इन दिनों बाढ़ से तबाही झेल रहे असम राज्य को आर्थिक मदद की है। इन दिनों देश के कई राज्य हैं जो बाढ़ की मार झेल रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा असम और बिहार में बाढ़ ने तबाही मचाई है। यहां लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। ऐसे में अक्षय कुमार ने असम को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है। इस बात की जानकारी खुद असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया के जरिए किया है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अक्षय कुमार का आर्थिक मदद देने के लिए धन्यवाद किया है और उनके सहयोग की तारीफ की है। सर्बानंद सोनोवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अक्षय कुमार जी का असम बाढ़ राहत के लिए एक करोड़ रुपये का योगदान देने के लिए शुक्रिया। आपने हमेशा संकट के समय सहानुभूति और समर्थन दिखाया है।’
मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आगे लिखा, ‘असम के एक सच्चे दोस्त के रूप में भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे।’ सोशल मीडिया पर सर्बानंद सोनोवाल का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार के फैंस उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार कोरोना की मार झेल रहे लाखों लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं।

Related posts

પદ્માવત બાદ પેડમેન પણ ફેસબુક પર લીક, ૫૦૦૦ વાર થઇ શેર

aapnugujarat

‘સિમ્બા’માં અજયનો કેમિયો હશે

aapnugujarat

सलमान के साथ किसिंग सीन करना चाहती हूं : अर्शी

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1