Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

India कोरोना के ज्यादा जोखिम वाले 15 देशों में शामिल

देश में कोरोना कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 9,996 मामले सामने आए तथा 357 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल 2,86,579 मामले हो गए तथा कुल 8,102 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके मुताबिक लगातार दूसरे दिन ऐसा हुआ है जब स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या से अधिक है। वहीं जापानी वित्तीय अनुसंधान फर्म नोमुरा ने संक्रमित मामलों की संख्या में कमी नहीं आने पर भारत में दोबारा लॉकडाउन की आंशका जताई है। जापानी वित्तीय अनुसंधान फर्म नोमुरा ने भारत को उन 15 देशों में शामिल किया गया है जहां अनलॉक के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अधिक तेजी से वृद्धि हुई है। नोमुरा ने इस रिसर्च में 45 देशों 3 कैटेगरी में रखा गया। पहली- ऑन ट्रैक, दूसरी- वॉर्निंग साइन और तीसरी- डेंजर जोन की है। भारत को डेंजर जोन में रखा गया है।
ऑन ट्रैक: इस कैटेगरी में ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, इटली, ऑस्ट्रिया, जापान, नॉर्वे, स्पेन, थाईलैंड, इटली, ग्रीस, रोमानिया, दक्षिण कोरिया जैसे 17 देश हैं। इन्हें ग्रीन कलर के साथ सेफ बताया गया है। वॉर्निंग साइन: इसमें डेनमार्क, फिनलैंड, हंगरी, आयरलैंड, पोलैंड, जर्मनी, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे 13 देशों को शामिल किया गया है। डेंजर जोन: इसमें कुल 15 देश हैं। प्रमुख देशों में भारत, इंडोनेशिया, चिली, पाकिस्तान, ब्राजील, मैक्सिको का नाम है। इसमें कुछ बेहतर अर्थव्यवस्था वाले देश जैसे स्वीडन, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा भी शामिल हैं।
डेटा के मुताबिक देश में संक्रमण के कुल मामलों में 1,37,448 संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि 1,41,028 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं तथा एक मरीज देश से बाहर चला गया। एक अधिकारी ने बताया, इस तरह, अब तक 49.21 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कुल संक्रमितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। संक्रमण के कारण बृहस्पतिवार सुबह तक 357 लोगों की मौत हुई है जिनमें 149 महाराष्ट्र में, 79 दिल्ली में, 34 गुजरात में, 20 उत्तर प्रदेश में, 19 तमिलनाडु में, 17 पश्चिम बंगाल में, आठ तेलंगाना में, सात-सात मध्य प्रदेश और हरियाणा में, चार राजस्थान में, तीन-तीन मरीजों की मौत जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में, दो-दो की केरल और उत्तराखंड में, एक-एक मरीज मरीज की मौत आंध्र प्रदेश, बिहार तथा हिमाचल प्रदेश में हुई।
देश में अब तक कुल 8,102 संक्रमितों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 3,438 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 1,347 लोगों की मौत गुजरात में, 984 लोगों की मौत दिल्ली में, 427 लोगों की मौत मध्य प्रदेश में, 432 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में, 326 की मौत तमिलनाडु में, 321 की मौत उत्तर प्रदेश में, 259 की मौत राजस्थान में और 156 लोगों की मौत तेलंगाना में हुई। मंत्रालय के डेटा के मुताबिक आंध्र प्रदेश में 78 संक्रमितों की मौत हुई, कर्नाटक में 69 की, पंजाब में 55 की, जम्मू-कश्मीर में 51 की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई। हरियाणा में 52 लोगों की मौत, बिहार में 33 की, केरल में 18 की, उत्तराखंड में 15 की, नौ लोगों की मौत ओडिशा में तथा आठ मरीजों की मौत झारखंड में हुई। कोरोना वायरस के कारण छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में छह-छह लोगों की मौत हुई, चंडीगढ़ में पांच लोगों की, असम में चार लोगों की, मेघालय, त्रिपुरा तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 के कारण हुई। मंत्रालय की वेबसाइट पर कहा गया कि संक्रमण के कारण मौत के 70 फीसदी से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

Related posts

ગાઝીયાબાદમાં ઓલા કેબના ડ્રાઈવરે એકલી મહિલાને જોઈ પેન્ટની ઝીપ ખોલી, ફરિયાદ બાદ ધરપકડ

aapnugujarat

जून में खोल दें ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे : सुप्रीम कोर्ट

aapnugujarat

डोकलाम में चीन से ९ गुना मजबूत स्थिति मंे हैं भारत

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1