Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

जल्द ही जेल से बाहर आ सकता है राम रहीम

हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंची और राम रहीम से 20 मिनट तक मुलाकात की। हनीप्रीत के साथ उसका चचेरा भाई चरणजीत सिंह सिद्धू, राम रहीम का एडवोकेट हरीश छाबड़ा व वह राजेंद्र सिंह सरा भी थे। इससे पहले वह 9 व 23 दिसंबर को भी राम रहीम से मुलाकात कर चुकी है। करीब एक घंटे तक वह जेल परिसर में रही। इस दौरान अन्य कैदियों की मुलाकात बंद रही। राम रहीम और हनीप्रीत की मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। हनीप्रीत की आठ दिन में राम रहीम से तीसरी बार मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि हनीप्रीत से मुलाकात में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने डेरे की गतिविधियों की जानकारी ली। लेकिन वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक गलियारे में राम रहीम के जमानत की बातें उठ रही हैं। चर्चा है कि साध्वी यौन शोषण में उम्रकैद की सजा काट रहा राम रहीम जमानत पर बाहर आना चाहता है। इसके लिए अंदर खाते में तैयारियां चल रही हैं। गौरतलब है कि जेल प्रशासन ने उसका नाम गुरमीत की पारिवारिक सूची में शामिल कर लिया है। सजायाफ्ता कैदी से मिलने के लिए सप्ताह में दो दिन तय होते हैं। उनसे मिलने वालों के दस लोगों का नाम जेल प्रशासन के पास होता है। हालांकि 9 दिसंबर को वह परिवार वालों के साथ राम रहीम से मिली थी। उसके बाद वह 23 दिसंबर को पहली बार जेल में गुरमीत राम रहीम से मुलाकात करने पहुंची। अब 30 दिसंबर को वकीलों के साथ वह सुनारिया जेल पहुंची।

Related posts

અમરનાથ દર્શન માટે ૫૧૪૪ શ્રદ્ધાળુઓની ટુકડી રવાના

aapnugujarat

US Senate panel adds appeal to end the “humanitarian crisis” in J&K in its report

aapnugujarat

સત્તાની સેમિફાઈનલમાં ભાજપ ખોવાયું : મમતા બેનર્જી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1