Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में ग्रहण की शपथ

हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में ग्रहण की शपथ ली। इसके साथ ही अब वह राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। हेमंत सोरेन के बाद कांग्रेस के एक और राजद के 2 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू ने हेमंत सोरेन सहित मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्‍यों को अपने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन अपने माता-पिता और पत्नी कल्पना के साथ मंच पर पहुंचे। हेमंत सोरेन के साथ मंच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, झाविमो विधायक बाबूलाल मरांडी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार, तरुण गोगोई, अतुल अंजान, डी राजा, सीताराम येचुरी सहित कई नेता मौजूद हैं। हेमंत सोरेन ने समारोह में शामिल लोगों का अभिवादन किया। वहीं शपथ ग्रहण करने से पहले हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। समारोह में 3 तरह के पास का प्रबंध किया गया। इसके साथ ही बिना पास वाले को एंट्री नहीं दी गई। इसके अतिरिक्त प्रत्येक 5 व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए 2 जवानों को तैनात किया गया था। बता दें कि हेमंत सोरेन ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने 1 साल 5 महीने 15 दिनों तक सरकार चलाई थी।

Related posts

મુંબઇમાં ભારે વરસાદ : ચેમ્બૂર-વિક્રોલીમાં ભૂસ્ખલન : દિવાલ પડતા ૨૩ના મોત

editor

PM मोदी के खिलाफ बोलने पर जेल में डाला जाता है : राहुल गांधी

aapnugujarat

ममता ने नोटबंदी को बताया आपदा

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1