Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

भारत-जापान शिखर बैठक टली

नागरिकता कानून के खिलाफ पूर्वोत्तर में हो रहे हंगामे का असर भारत-जापान शिखर बैठक पर भी पड़ा है। गुवाहाटी में होने वाले भारत-जापान शिखर बैठक को टाल दिया गया है। इस बैठक में जापानी पीएम शिंजो आबे को शिरकत करनी थी। आबे की 15 से 17 दिसंबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर वार्ता के लिए भारत आने की योजना थी। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है। बता दें कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अाबे को इस बैठक में आना था। बैठक गुवाहाटी में होनी थी। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन बिल (कैब) के विरोध में पूर्वोत्तर समेत पूरे असम में विरोध-प्रदर्शन चल रहा है।
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन बिल (कैब) के विरोध में पूर्वोत्तर समेत पूरे असम में विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। बुधवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद कल गुवाहाटी में लोगों ने कर्फ़्यू का उल्लंघन किया। गुवाहाटी में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है। यातायात सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। ट्रेनों के साथ-साथ गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ जाने वाली कई उड़ानें भी रद्द हुई हैं। असम के चार इलाकों में सेना को तैनात किया गया है। वहीं मेघालय में भी विरोध जारी है। जबकि शिलॉन्ग को छोड़कर राज्य का बाकी हिस्सा नागरिकता संशोधन बिल के दायरे में नहीं आने वाला है। शिलॉन्ग में ही दो गाड़ियां आग के हवाले कर दिया गया। मुख्यमंत्री और मंत्री दिल्ली के लिए फ़्लाइट नहीं ले पाए।
असम में नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर पिछले दो दिन से व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हजारों लोग इस विधेयक को वापस लिए जाने की मांग को लेकर निषेद्याज्ञा का उल्लंघन करके सड़कों पर उतर रहे हैं। गुरुवार को पुलिस के साथ झड़प में गुवाहाटी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी। शिलॉन्ग में अनिश्चितकालीन कर्फ़्यू लगा दिया गया है। 48 घंटे के लिए इंटरनेट और एसएमएस पर रोक है। वहीं त्रिपुरा में फिलहाल स्थिति काबू में है और शांति बनी हुई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करते हुए असम के लोगों से अपील की है और उन्हें आश्वस्त किया है। नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ असम और त्रिपुरा में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों का असर यातायात पर पड़ रहा है।

Related posts

કોંગ્રેસ સંગઠનમાં ફેરબદલ : ઘણાં રાજ્યોમાં પ્રભારી નિયુક્ત કરાયા

aapnugujarat

કર્ણાટક ચૂંટણીઃ સિદ્ધારમૈયાએ કહ્યું મને વિશ્વાસ છે કે કોંગ્રેસ ૧૨૦થી વધુ સીટથી જીતશે

aapnugujarat

અમરનાથ યાત્રા પર જતા પહેલા ડોક્ટર દ્વારા ચેકઅપ કરાવવું જરૂરી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1