Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

कर्नाटक उपचुनाव रुझान : भाजपा आगे

कर्नाटक में छह दिसंबर को 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। राज्य के सभी मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई है। दोपहर बाद सभी सीटों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
शुरुआती रुझानों में भाजपा 10, कांग्रेस दो, जेडीएस दो और निर्दलीय उम्मीदवार एक सीट पर आगे चल रहे हैं। कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार बनाए रखने के लिए भाजपा को छह सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी।
भाजपा के पास एक निर्दलीय समेत 105 विधायक, कांग्रेस के 66 व जेडीएस के 34 विधायक हैं। 15 सीटों पर चुनाव के बाद विधानसभा की क्षमता 222 हो जाएगी। भाजपा को बहुमत के लिए 111 विधायकों का समर्थन चाहिए होगा। भाजपा को छह सीटें जीतने पर सरकार को बहुमत हासिल हो जाएगा।

Related posts

ઉન્નાવમાં બળાત્કારનો પ્રયાસ કરનાર બે શખ્સો પકડાયા

aapnugujarat

गोहत्या पर हो उम्रकैद, राष्ट्रीय पशु घोषित हो गाय : राजस्थान हाईकोर्ट

aapnugujarat

શિક્ષણ અને સામાજિક જાગૃતતાને લીધે વસતીમાં ઘટાડો થઈ શકે : જયશંકર

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1