Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

ब्राह्मणबरिया में दो ट्रेनें टकराईं, 15 की मौत

बांग्लादेश में सोमवार देर रात दो ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में करीब 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा देर रात हुआ, जब दो यात्री गाड़ियां आमने-सामने से टकरा गईं। जानकारी के अनुसार बांग्लादेश के ब्राह्मणबरिया जिले में दो यात्री ट्रेनों की भिड़ंत हो गई। इसमें 15 लोगों मारे गए और कई घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के अनुसार यह हादसा रात दो बजे हुआ। हादसे के वक्त उदयन एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही थी, तभी उसकी टक्कर एक अन्य ट्रेन से हो गई।
इस हादसे में दो कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिला पुलिस प्रमुख ने मृतकों की संख्या की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल अन्य यात्रियों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे के तुरंत बाद बचाव और राहत अभियान चलाया गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय सरकार के प्रशासक हयात उद दौला ने बताया कि इस घटना में 40 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, बांग्लादेशी न्यूज एजेंसी के मुताबिक इसमें करीब 100 लोग घायल हुए हैं।

Related posts

ચીન અનેકગણી ઝડપે પરમાણુ હથિયાર વધારી રહ્યું છે

aapnugujarat

કેલિફોર્નિયામાં ભારતીય મૂળના પોલીસ અધિકારીની હત્યા

aapnugujarat

ઉત્તર કોરિયા જાપાન માટે મોટો ખતરોઃ જાપાન સંરક્ષણ મંત્રાલયનો રિપોર્ટ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1