Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

महागठबंधन में तकरार, मांझी ने पार्टी को दिया दिसंबर तक का अल्टीमेटम

बिहार महागठबंधन में इन दिनों मनमुटाव चल रहा है। हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी महागठबंधन से खासे नाराज हैं। हाल ही के दिनों में मांझी ने झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने महागठबंधन से अलग होने का फैसला भी लिया। वहीं अब मांझी ने महागठबंधन को दिसंबर तक का अल्टीमेटम समय दिया है। मांझी ने कहा कि अगर इस साल दिसंबर तक महागठबंधन में को-ऑर्डिनेशन कमेटी नहीं बनी तो वह भी सोचेंगे और तीसरा फ्रंट बनाने की तैयारी करेंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि दलित-मुस्लिम एकता के हम पैरोकार रहे हैं। हमने ओवैसी की पार्टी की जीत पर बधाई दी है। वहीं अगर महागठबंधन में चर्चा नहीं हुई तो इस बात पर भी विचार हो सकता है। मांझी ने कहा कि उन्हें विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन की ओर से धोखा मिला है। उन्होंने कहा कि पहले से बातें तय होने के बावजूद भी उनके ऊपर फैसला थोपा गया। पूर्व सीएम ने कहा कि अगर हम नाथनगर सीट पर मिलकर उपचुनाव लड़ते तो वहां भी जीत होती।

Related posts

જો માઇનોર વ્યક્તિ વગર ટિકીટે મુસાફરી કરતો ઝડપાશે તો ટીટીઇ ડાયરેક્ટ દંડ વસૂલી શકશે નહીં

aapnugujarat

5 Terrorists entered in Delhi

aapnugujarat

फिटनेस एक शब्द नहीं बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन की जरूरी शर्त है : पीएम मोदी

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1