Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

राष्ट्रपति शासन थोपना जनादेश का अपमान होगा : राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर ट्वीट करते हुए बीजेपी पर हमला बोला है। संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र को केयर टेकर की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति शासन थोपना जनादेश का अपमान होगा। इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से मुंबई पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे आज प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं। संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा, अगर बीजेपी के पास संख्याबल है तो वह सरकार बनाने का दावा कर सकती है, लेकिन राज्य पर राष्ट्रपति शासन थोपना जनादेश का अपमान होगा। उन्होंने आगे कहा, ‘न्याय और अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी।
न उद्धव ठाकरे झुके हैं और न ही शरद पवार। महाराष्ट्र की अस्मिता से कोई समझौता नहीं होगा। संजय राउत ने कहा, ‘महाराष्ट्र को केयर टेकर की जरूरत नहीं है। सीएम को संवैधानिक दायरे में इस्तीफा देना पड़ेगा। शिवसेना नेता संजय राउत ने गीता के संदेश पर आधारित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता का एक अंश भी ट्वीट किया। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, कोई दीनता नहीं चाहिए, चुनौतियों से भागना नहीं, बल्कि जूझना जरूरी है। इससे पहले एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी राष्ट्रपति शासन लागू कर दिल्ली से महाराष्ट्र की सत्ता चलाना चाहती है। मलिक ने शुक्रवार को ट्वीट कर आरोप लगाया है, महाराष्ट्र को बीजेपी राष्ट्रपति शासन की ओर ढकेल, मोदी और शाह जी की जोड़ी के जरिये दिल्ली से महाराष्ट्र की सत्ता की बागडोर चलाना चाहती है। यह महाराष्ट्र का अपमान जनता सहन नहीं करेगी। मलिक ने आगे कहा- ‘दिल्ली के तख्त के आगे महाराष्ट्र नहीं झुकता, यह इतिहास है।

Related posts

QR कोड स्कैन कर निकाल सकेंगे ATM से कैश

aapnugujarat

ક્રૂનો નેશનલ પાર્કમાં ચિત્તાઓના મોત પર સુપ્રીમ કોર્ટે વ્યક્ત કરી ચિંતા

aapnugujarat

ચૂંટણી વેળા ભાજપને મંદિર દેખાય છે : દિગ્વિજયસિંહ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1