Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

नरेंद्र मोदी दूर-दूर तक फादर ऑफ इंडिया नहीं हैं, ट्रंप एक जाहिल आदमी : ओवैसी

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप के प्रधानमंत्री मोदी को फादर ऑफ इंडिया बताए जाने पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि नरेंद्र मोदी दूर-दूर तक फादर ऑफ इंडिया नहीं हैं। आवैसी ने यह भी कहा कि ड्रॉनल्ड ट्रंप एक जाहिल आदमी हैं और पढ़े-लिखे ज्यादा नहीं हैं। ना तो उनको हिंदुस्तान के बारे में कुछ मालूम है और न उनको गांधी के बारे में कुछ पता है। ट्रंप को दुनिया के बारे में कुछ मालूम नहीं है।
ओवैसी ने कहा, अगर ट्रंप को मालूम होता तो इस तरह की जुमलेबाजी नहीं करते। गांधी को राष्ट्रपिता का खिताब इसलिए मिला, क्योंकि उन्होंने यह हासिल की थी। लोगों ने उनकी कुर्बानी को देखकर उन्हें यह उपाधि दी थी। इस तरह के खिताब दिए नहीं जाते, हासिल किए जाते हैं। पंडित नेहरू और सरदार पटेल ये हिंदुस्तान की सियासत के कद्दावर शख्सियतें थीं, उनको भी कभी फादर ऑफ नेशन नहीं कहा गया।
ओवैसी ने हैदराबाद में एक संवाददाता सम्‍मेलन में कहा, नरेंद्र मोदी को एल्विस प्रेस्ली कहा गया। इसमें सच्चाई हो सकती है। एल्विस प्रेस्ली के बारे में जो मैंने पढ़ा है, बेहतरीन गाना गाते थे और मजमा जमाते थे। हमारे प्रधानमंत्री भी अच्छा भाषण देते हैं और भीड़ जमाते हैं। यह बात मिलती जुलती है।’ ओवैसी ने कहा कि ट्रंप डबल गेम खेल रहे हैं, उनके खेल को समझने की जरूरत है।

Related posts

बाबरी मस्जिद केस : आडवाणी-जोशी समेत 32 आरोपी बरी

editor

Delhi Assembly Speaker Disqualifies MLA Alka Lamba

aapnugujarat

જમ્મુ કાશ્મીરનાં લોકો ફરી આતંકવાદ તરફ વળી રહ્યા છે : રિપોર્ટ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1