Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

इसरो का लैंडर से संपर्क टूटा है, 1.3 अरब भारतीयों की उम्मीद नहीं : उपराष्ट्रपति

चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि निराश होने वाली कोई बात नहीं है। नायडू के मंत्रालय ने ट्वीट किया, निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। इसरो का केवल लैंडर से संपर्क टूटा है, 1.3 अरब भारतीयों की उम्मीद नहीं। ऑर्बिटर अपने पेलोड के साथ अब भी काम कर रहा है।
उन्होंने लिखा कि मैं इसरो के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और चंद्रयान-2 से जुड़े सभी लोगों को अंतरिक्ष अन्वेषण में नए मोर्चे पर विजय प्राप्त करने के प्रयास में उनकी कड़ी मेहनत एवं प्रतिबद्धता के लिए सलाम करता हूं। नायडू ने इसरो को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को उनपर गर्व है।
चंद्रयान -2 के लैंडर विक्रम का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। संपर्क तब टूटा, जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। लैंडर को रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया।

Related posts

इलेक्ट्रिक वाहनों पर GST में कटौती का बड़ा फैसला, 5% हुआ टैक्स

aapnugujarat

યુપીમાં છ પૂર્વ મુખ્યમંત્રીની પ્રતિષ્ઠા દાવ પર લાગી

aapnugujarat

महिलाओं को भी तीन तलाक का हक हैं : मुस्लिम लॉ बोर्ड

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1