Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

शिक्षक दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष ने देश भर के शिक्षकों को बधाई दी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शिक्षक दिवस के मौके पर देश भर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि हमारे शिक्षक सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं, क्योंकि शिक्षकों पर ही हमारे देश के भविष्य को आकार देने व ईमानदारी की सही राह बताने की बेहद महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।

शिक्षक राष्ट्र प्रेम, कड़ी मेहनत, लगन का महत्व सिखाते हुए हमारी अगली पीढ़ी और देश के भविष्य बच्चों का मागदर्शन तथा चरित्र निर्माण करते हैं। शिक्षक अपने छात्रों में उम्मीद जगाते हैं, कल्पनाशीलता को प्रज्ज्वलित करते हैं और सीखने की ललक को बढ़ाते है।

वे ही छात्रों को जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने की हिम्मत व हौसला पैदा करते हैं, इसलिए शिक्षकों के कठिन श्रम और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए के लिए हम हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।

Related posts

कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश में लगे पत्थरबाज

aapnugujarat

ભોપાલમાં કાર્યકરોના મહાકુંભમાં મોદીના કોંગ્રેસ પર તેજાબી પ્રહારો

aapnugujarat

અજીત દોભાલની યાત્રાને લઇને ચીની મિડિયા સંપૂર્ણ વિભાજિત

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1