Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

मैक्सिको सीमा पर 175 मील लंबी दीवार बनाएगा अमेरिका : मार्क एस्पर

अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने मैक्सिको के साथ लगती सीमा पर 175 मील लंबी दीवार बनाने के लिए सैन्य निर्माण परियोजनाओं से 26000 करोड़ की निधि का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। पेंटागन के अधिकारियों ने हालांकि यह नहीं बताया कि इससे कौन-सी 127 परियोजनाएं प्रभावित होंगी लेकिन कहा कि बृहस्पतिवार तक जानकारियां मिल जाएंगी। उन्होंने बताया कि आधा पैसा अमेरिका में सैन्य परियोजनाओं से आएगा और बाकी का अन्य देशों में चलने वाली परियोजनाओं से आएगा।
पेंटागन कम्प्ट्रोलर एलेन मैक्कस्कर ने बताया कि इस निधि का इस्तेमाल 11 सीमा परियोजनाओं के निर्माण में किया जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दीवार बनाने के लिए सैन्य निर्माण और अन्य संघीय निधियों का इस्तेमाल करने के लिए नेशनल इमर्जेन्सी की घोषणा की है। 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनावों में मैक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाना ट्रंप में केंद्रीय अभियान में से एक था। साथ ही उन्होंने वादा किया था कि इसके निर्माण पर आने वाला खर्च हम मैक्सिको से लेंगे इसके लिए अमेरिकी करदाताओं के पैसे का कोई उपयोग नहीं होगा।

Related posts

પાક.માં મતદાન પૂર્ણ : ઈમરાન ખાનને લીડ

aapnugujarat

કરતારપુર કોરિડોર મુદ્દે ભારત-પાકના અધિકારીઓની ટેક્નિકલ મીટિંગ મળી

aapnugujarat

પનામા પેપર્સમાં ઘેરાયા નવાઝ શરીફ, વકીલોએ ૭ દિવસમાં રાજીનામાની કરી માંગણી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1