Aapnu Gujarat
બિઝનેસ

इसरो ने भारतीय कंपनियों को 5 PSLV बनाने का दिया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया पहल के साथ ही अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय कंपनियों को पांच पोलर सैटेलाइट लॉन्च वेहिकल्स (पीएसएलवी) बनाने का न्योता दिया है। इस बात की पुष्टि करते हुए शुक्रवार को इसरो के अध्यक्ष के सिवान ने कहा, हम इसे ईओआई (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) कह रहे हैं और यह किसी विदेशी कंपनी के लिए नहीं है।
इसरो कुछ समय से इसपर विचार कर रहा है और हमें लगता है कि इससे सरकार की मेक इन इंडिया पहल आगे बढ़ेगी। हाल ही में इसरो को पचास साल पूरे हो गए हैं। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि एक पूरी तरह से इंटीग्रेटिड पीएसएलवी लॉन्च वेहिकल की कीमत 200 करोड़ रुपये पड़ती है। 
सिवान ने इसकी कीमत को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। एजेंसी की नई शाखा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसएलआई) पर प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण की जिम्मेदारी है। इसकी जिम्मेदारी इसरो के अनुसंधान और विकास गतिविधियों को आगे बढ़ाने की भी है। जानकारी के मुताबित ये कंपनी इसरो के पीएसएलवी के निर्माण और लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) की जिम्मेदारी संभालेगी।

Related posts

આરબીઆઈએ રેપો અને રિવર્સ રેપોરેટમાં વધારો કર્યો

aapnugujarat

આરબીઆઇ વિચારી રહી છે બેંક એકાઉન્ટ પોર્ટેબિલિટી સુવિધા

aapnugujarat

FPI દ્વારા છેલ્લાં ૮ માસમાં નવેમ્બરમાં હાઈએસ્ટ રોકાણ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1